दीपक चौरसिया –
मोदी जी आप हर
समय केवल विकास कि बात करते रहते हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी आपको एक खास विचारधारा
जैसे कि मोदीत्व से जोड़के, हिंदुत्व से जोड़के ,दंगों से जोड़के आपकी छवि को पेश करते हैं तो
क्या आपको लगता है कि खाली विकास कि बातें करने से इस पर विराम लग पाएगा ??
नरेंद्र मोदी –
जो लोग मेरे बारे
में ऐसा करते हैं वो एक छोटी सी टोली है और उनके अपने निजी लाभ उससे जुड़े हुए हैं , इसलिए चाहे मैं
गुजरात में नैनो ले आऊं या नासा के संस्थान को यहाँ ले आऊं या विश्व में ग्लोबल
वार्मिंग कि समस्या से लड़ने के लिए मुख्यालय यहाँ बना दूं या दुनिया कि सारी
आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र यहाँ ले आऊं इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है
क्योंकि मैं उनकी मजबूरी समझता हूँ कि उनकी रोजी-रोटी इसी पर चलती है और इसलिए
उन्हें मोदी को गाली देनी ही पड़ेगी ,इसलिए मुझे कोई आपत्ति नहीं है
दीपक चौरसिया –
तो क्या उससे
आपको कोई फर्क नहीं पड़ता ,आपको नहीं लगता कि ऐसे लोगों कि वजह से आपकी जो राष्ट्रिय
छवि है वो धूमिल होती है ??
नरेंद्र मोदी –
देखिये उससे मुझे
नुक्सान होता है या फायदा होता है ये एक अलग विषय है , लेकिन क्योंकि मुझे तो मेरे गुजरात को समय देना
है तो इसलिए मैं इन चीजों में अपना मन लगाता ही नहीं हूँ ,आखिर देश में लोकतंत्र है और इसलिए वो अपने इस
अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं , इससे उनमें से कई लोगों को केन्द्र में बैठी ये कोंग्रेस कि
सरकार खुश होके अवार्ड से सम्मानित भी करती रहती है ,तो अब इससे बढ़िया क्या होगा कि जो मेरा अच्छा
करते हैं मैं उनके भी काम आता हूँ और जो मेरा बुरा करने कि कोशिश करते हैं उनके भी
काम आता हूँ ( हंसते हैं )
दीपक चौरसिया –
कुछ समय पहले
आडवाणी जी अमेरिका के एक मंत्री से मिले थे ,कहा गया कि इसमें उन्होनें अमेरिका द्वारा आपको
वीजा ना दिए जाने पर नाराजगी जाहिर कि ??
नरेंद्र मोदी –
दीपक चौरसिया –
सभी आपको देख रहे
हैं अगले चुनाव में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर ,आप अपने आपको कहाँ देखते हैं ??
नरेंद्र मोदी –
मैं कल कहाँ
होऊंगा वो कभी देखता नहीं हूँ क्योंकि मैं उसमें अपना समय बर्बाद नहीं करता हूँ ,मैं बस वर्तमान
में ही जीता हूँ
दीपक चौरसिया –
लेकिन आप भविष्य
कि चिंता तो करते हैं
नरेंद्र मोदी –
मैं गुजरात के
भविष्य कि चिंता करता हूँ ,मेरे भविष्य कि नहीं
दीपक चौरसिया –
कभी कोई फिल्म
वगैरह देखते हैं ??
नरेंद्र मोदी –
मैंने अनुपम खेर
जी के आग्रह पर उनके साथ ‘’ A WEDNESDAY ‘’ फिल्म देखी थी और मैंने उस फिल्म को बड़ा सराहा
था क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ एक अच्छी जाग्रति लाने का काम उसमें उन्होनें किया है
दीपक चौरसिया –
नरेंद्र मोदी –
मुझे ‘’ गाइड ‘’ फिल्म बहुत पसंद
आई थी ,उसकी Philosphy में मेरा मन लग
गया था और उस फिल्म में मेरे गुजरात के अकाल कि भी बात कि गई थी,उसमें दिखाए गए
दृश्य मेरे मन में बस गए थे और वे आपको मेरी शासन प्रणाली में भी नजर आयेंगे
दीपक चौरसिया –
ऐसा कौन सा फ़िल्मी गाना है जो आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करता है ??
नरेंद्र मोदी –
ओ पवन वेग से
उड़ने वाले घोड़े .....तुझ पर सवार हैं ...........ये ‘’ चेतक ‘’ फिल्म से है और महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ा
हुआ गाना है ,इसमें जो एक व्यक्ति के जीवन में एक गजब कि उर्जा भरने कि प्रेरणा है वो मेरे
मन को आज तक भी बेहद प्रभावित करती है

No comments:
Post a Comment